बस के धक्के से स्कूटी सवार युवती जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 1:46 AM
गिरिडीह : रांची से देवघर की ओर जा रही बस ने डुमरी पथ पर बरहमोरिया मोड़ के पास एक स्कूटी को धक्का मार दिया. स्कूटी पर सवार राजपूत मुहल्ला निवासी संजना सिंह घायल हो गयी. घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे की है. धक्का मारने के बाद चालक बस को भगाते हुए मुफस्सिल थाना […]
गिरिडीह : रांची से देवघर की ओर जा रही बस ने डुमरी पथ पर बरहमोरिया मोड़ के पास एक स्कूटी को धक्का मार दिया. स्कूटी पर सवार राजपूत मुहल्ला निवासी संजना सिंह घायल हो गयी. घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे की है. धक्का मारने के बाद चालक बस को भगाते हुए मुफस्सिल थाना पहुंच गया.
इसके बाद बस से यात्री नीचे उतरने लगे. बस के अचानक थाना में प्रवेश करते देख मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर बाहर निकले और यात्रियों व लक से पूछताछ की. थाना प्रभारी के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि स्थानीय लोग घायल युवती को सड़क किनारे बैठाये हुए हैं.
पुलिस ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी. घायल संजना ने बताया कि वह आंबेडकर सामाजिक संस्थान में काम करती है और बरहमोरिया से लौट रही थी. इसी दौरान बस ने उसे धक्का मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










