निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रशासन ने लगायी रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 1:28 AM
गिरिडीह : निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर जिला प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है. यह फैसला गुरुवार को डीआरडीए में विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी व डीआरडीए के निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर के साथ जिला फीस निर्धारण समिति की बैठक में लिया गया. डीसी राजेश कुमार पाठक ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर […]
गिरिडीह : निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर जिला प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है. यह फैसला गुरुवार को डीआरडीए में विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी व डीआरडीए के निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर के साथ जिला फीस निर्धारण समिति की बैठक में लिया गया. डीसी राजेश कुमार पाठक ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए डीआरडीए निदेशक को बैठक का निर्देश दिया था.
बैठक में निजी विद्यालय प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया कि अभिभावकों से वसूली गयी फीस का समायोजन करें. अगर विद्यालय प्रबंधन फीस वृद्धि करता है तो उसे जिला समिति से अनुमति लेनी होगी और पिछले तीन वर्षों की फीस का बैलेंस शीट व कितनी फीस वृद्धि की गयी है, उसका अद्यतन प्रतिवेदन समिति के पास प्रस्तुत करना होगा. इसके साथ ही फीस वृद्धि को लेकर निजी विद्यालय प्रबंधन को तर्क संगत तथ्य भी प्रस्तुत करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










