नाबालिग से दुष्कर्म की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 2:40 AM
बेंगाबाद : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 86/19) दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्राथमिकी में धारा 376 के साथ साथ पोस्को एक्ट भी लगाया गया है. घटना के बाद आरोपी […]
बेंगाबाद : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 86/19) दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्राथमिकी में धारा 376 के साथ साथ पोस्को एक्ट भी लगाया गया है. घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है. मामला ओझाडीह पंचायत का है.
आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि वह शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. इस बीच गांव के खोखा मियां ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने घर आकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. शुक्रवार की शाम पीड़िता ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया. इधर,पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










