पुल से नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा मोड़ के समीप शनिवार की अल सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया . बताया जाता है कि केंदुआडीह निवासी सोना साव (40 वर्ष) प्रतापपुर स्थित क्रशर […]

विज्ञापन

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा मोड़ के समीप शनिवार की अल सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया . बताया जाता है कि केंदुआडीह निवासी सोना साव (40 वर्ष) प्रतापपुर स्थित क्रशर में रात्रि ड्यूटी कर सुबह बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान उक्त स्थान पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने पुल से 10 फीट नीचे गिर गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दुर्घटना में सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे मृतक के परिजनों के चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. निमियाघाट थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने घटना की पुष्टि की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola