डायन प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

देवरी : देवरी प्रखंड के खजमुंडा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने न्यायालय में परिवाद पत्र दायर कर गांव के ही जीतन महतो, मुकेश महतो, संदीप महतो, रुबिया देवी, रेखा देवी के विरुद्ध अपनी पत्नी शांति देवी को डायन कह कर प्रताड़ित कर मारपीट का आरोप लगाया गया है. दायर परिवाद पत्र के आधार […]

विज्ञापन

देवरी : देवरी प्रखंड के खजमुंडा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने न्यायालय में परिवाद पत्र दायर कर गांव के ही जीतन महतो, मुकेश महतो, संदीप महतो, रुबिया देवी, रेखा देवी के विरुद्ध अपनी पत्नी शांति देवी को डायन कह कर प्रताड़ित कर मारपीट का आरोप लगाया गया है. दायर परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना में कांड संख्या 13/19 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवाद पत्र के मुताबिक बीते 27 जनवरी को वह घर के पास मवेशी रखने के लिए झोपड़ीनुमा घर बना रहा था. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचकर उसकी पत्नी को डायन कह कर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की. थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola