गिरिडीह : गांडेय बीडीओ गोलीकांड में मुखिया समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : चार अगस्त को गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा व मरगोडीह निवासी आजाद मंडल पर गोली चलाने की घटना का पटाक्षेप कर लिया गया है.इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मुखिया हरिमंडल, घटना में घायल हुए आजाद मंडल की पत्नी सुषमा देवी, सीताराम मंडल व शूटर सुधीर कुमार को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

गिरिडीह : चार अगस्त को गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा व मरगोडीह निवासी आजाद मंडल पर गोली चलाने की घटना का पटाक्षेप कर लिया गया है.इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मुखिया हरिमंडल, घटना में घायल हुए आजाद मंडल की पत्नी सुषमा देवी, सीताराम मंडल व शूटर सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. घटना में प्रयुक्त दो पिस्टल, चार गोली व बाइक को बरामद कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह जानकारी एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने प्रेस वार्ता में दी है. बता दें कि पंचायत सशक्तीकरण में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुखिया हरि मंडल पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कृत हो चुके हैं.

अवैध संबंध बना घटना का कारण : एसपी ने बताया कि मुखिया हरि मंडल व आजाद मंडल की पत्नी सुषमा के बीच छह वर्षों से अवैध संबंध था. इस संबंध में आजाद रोड़ा बना हुआ था. ऐसे में हरि व सुषमा ने आजाद को मारने की साजिश रची. सीताराम मंडल के माध्यम से शूटरों से संपर्क किया गया और शूटरों 2.50 लाख रुपये में कांट्रेक्ट दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola