रेस्क्यू में बरामद बच्चों को परिजन को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : बीते 12 जुलाई को एलेप्पी ट्रेन से रेस्क्यू कर बोकारो रेलवे स्टेशन पर गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के तीन बच्चों को बरामद किया गया था. तीनों बच्चों को रविवार को बाल कल्याण समिति बोकारो ने चाइल्ड लाइन गिरिडीह को सौंप दिया. इसके बाद चाइल्ड लाइन के माध्यम से बच्चों को बाल कल्याण […]

विज्ञापन
गिरिडीह : बीते 12 जुलाई को एलेप्पी ट्रेन से रेस्क्यू कर बोकारो रेलवे स्टेशन पर गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के तीन बच्चों को बरामद किया गया था. तीनों बच्चों को रविवार को बाल कल्याण समिति बोकारो ने चाइल्ड लाइन गिरिडीह को सौंप दिया. इसके बाद चाइल्ड लाइन के माध्यम से बच्चों को बाल कल्याण समिति गिरिडीह के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस मामले को लेकर बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बच्चों से ब्यान एवं अभिभावकों से घोषणा कराते हुए बच्चों को अभिभावकों को सौंप दिया.
मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार ने कहा कि राज्य में बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है. बावजूद रेस्कयू किए गये दो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं. बाल कल्याण समिति के सदस्य तमन्ना परवीन ने बच्चों के अभिभावकों से परामर्श करते हुए कहा कि झारखंड में भी कई मदरसा हैं जहां बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है.
ईकाई के सदस्य श्यामा प्रसाद ने कहा कि बच्चे स्थानीय स्तर पर रहकर पढ़ना चाहते हैं. सदस्य सरोजित कुमार ने अभिभावकों को अपने घर के आस-पास के विद्यालय में तत्काल बच्चों का नाम लिखवाकर स्कूल भेजने को कहा. सदस्य अजय कुमार सिन्हा ने अभिभावकों को 15 दिनों के बाद पुन: समिति के समक्ष बच्चों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया. मौके पर चाइल्डलाइन के केंद्र समन्वयक अनंत कुमार, टीम सदस्य नरेश कुमार यादव, रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola