कुल्हाड़ी से वार कर पति ने बांका निवासी पत्नी को मार डाला
गांडेय : आपसी कलह में कुल्हाड़ी से वार कर पति नकुल स्वर्णकार ने अपनी पत्नी रेणु देवी की हत्या कर दी. मां के साथ मारपीट करते देख उसे बचाने गये बेटे धीरज कुमार स्वर्णकार पर भी नकुल ने जानलेवा हमला किया. इससे डर कर धीरज घर से भाग गया. घटना को अंजाम देने के बाद […]
गांडेय : आपसी कलह में कुल्हाड़ी से वार कर पति नकुल स्वर्णकार ने अपनी पत्नी रेणु देवी की हत्या कर दी. मां के साथ मारपीट करते देख उसे बचाने गये बेटे धीरज कुमार स्वर्णकार पर भी नकुल ने जानलेवा हमला किया. इससे डर कर धीरज घर से भाग गया. घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित पति फरार है. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के परहेता गांव की है.
आपके शहर में
घटना के संबंध में मृतका रेणु देवी (40) के पिता बांका के चांदन स्थित कुसुमजोरी निवासी महंगी साव ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे उसके नाती धीरज कुमार स्वर्णकार ने फोन पर सूचना दी कि पिता नकुल स्वर्णकार मां को मार रहे हैं. सुबह जब वे लोग परहेता पहुंचे तो रेणु मृत पड़ी मिली. उसके पति नकुल स्वर्णकार ने गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर रेणु की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए