राजधनवार में बाइक-बोलेरो के बीच टक्कर, दो गंभीर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Jul 2017 9:30 AM
विज्ञापन

राजधनवार. सरिया खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के गादी मोड़ में एक बाइक व बोलेरो के बीच टक्कर में बाइक सवार बिरनी निवासी बसंत वर्मा व दिलीप शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची परसन ओपी की पुलिस ने दोनों को धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद […]
विज्ञापन
राजधनवार. सरिया खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के गादी मोड़ में एक बाइक व बोलेरो के बीच टक्कर में बाइक सवार बिरनी निवासी बसंत वर्मा व दिलीप शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची परसन ओपी की पुलिस ने दोनों को धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया.
जख्मी दिलीप शर्मा ने बताया कि आदर्श कॉलेज धनवार मे हो रहे सेमेस्टर फोर का इंटर्नल एग्जाम देने कर बाद बाइक से बिरनी वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान गादी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया. घटना के बाद बोलेरो भागने मे सफल रही. इधर घायल बसंत को बेहतर इलाल के लिए रांची रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










