ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jun 2017 8:52 AM
विज्ञापन

जमीन की मापी कराने और मुआवजा देने की मांग पर अड़े ग्रामीण पूर्व विधायक ने की प्रोजेक्ट मैनेजर व ग्रामीणों के साथ बैठक गांडेय : डाक बंगला से अहिल्यापुर मोड़ तक हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने कांग्रेस के नेतृत्व में फुलजोरी के पास रोक दिया. ग्रामीण सड़क निर्माण से पूर्व जमीन अधिग्रहण की […]
विज्ञापन
जमीन की मापी कराने और मुआवजा देने की मांग पर अड़े ग्रामीण
पूर्व विधायक ने की प्रोजेक्ट मैनेजर व ग्रामीणों के साथ बैठक
गांडेय : डाक बंगला से अहिल्यापुर मोड़ तक हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने कांग्रेस के नेतृत्व में फुलजोरी के पास रोक दिया. ग्रामीण सड़क निर्माण से पूर्व जमीन अधिग्रहण की मापी व मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
सड़क का काम रोके जाने की सूचना पर गुरुवार को पूर्व विधायक डाॅ सरफराज अहमद, उप प्रमुख मो. अकबर फुलजोरी पहुंचे और सड़क निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व संवेदक के प्रतिनिधि के साथ बैठक की. इस दौरान जमीन मापी, भू-अर्जन विभाग द्वारा नोटिस व मुआवजा से संबंधित चर्चा की. पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि संवेदक सड़क निर्माण से पूर्व अधिग्रहित जमीन की मापी कराये, ताकि इसके अनुरूप भू-अर्जन विभाग द्वारा मुआवजा संबंधित रैयतदारों को मिल सके.
प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि दो दिनों के अंदर रैयतदारों की जमीन की रिपोर्ट एकत्रित कर भू-अर्जन विभाग को सौंपी जायेगी ताकि मुआवजा से संबंधित नोटिस मिल सके. इधर ग्रामीणों ने जमीन मापी व मुआवजा संबंधित नोटिस नहीं मिलने तक काम बंद रखने की बात कही. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अरुण पांडेय, मुखिया मो. जुनाब, पंसस मो. नाजीर, मो. अलाउद्दीन, मो. सिराज, मो. हारुन समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










