शिक्षकों की जो भी समस्या होगी, उसका समाधान होगा : अनंत

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों की जो भी समस्या होगी, उसका समाधान होगा : अनंत

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. प्लस टू हाइ स्कूल के सभागार में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक अनंत प्रताप देव को संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय सहित अन्य लोगों ने बुके देकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि शिक्षक का स्थान समाज में श्रेष्ठ होता है. शिक्षक समाज का आईना है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी वे शिक्षक समाज के हर समस्या को लेकर तत्पर रहे हैं. आगे भी कोई समस्या आयेगी, तो उसे दूर किया जायेगा. प्रिंसिपल को फंसाया जा रहा है : उन्होंने मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल अनिल विश्वकर्मा को लेकर कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. विभाग से मांग करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द निलंबन मुक्त करते हुए मिडिल स्कूल का प्रभार दिया जाये. जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने कहा कि समाज में शिक्षक का अलग स्थान होता है. शिक्षक संघ जो भी समस्या बताता है, उसे जल्द दूर करने का वह प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि अनिल विश्वकर्मा का निलंबन जल्द खत्म होगा. वही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि आज उन लोगों के लिए गौरव का क्षण है. क्योंकि शिक्षकों के साथ हमेशा साथ निभाने वाले विधायक अनंत प्रताप देव को सम्मानित करने का मौका मिला है. उन्होंने सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया कि विधायक शिक्षकों की हर समस्या दूर करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम परीखा सिंह ने की. वहीं संचालन कमलेश पांडेय ने किया. उपस्थित लोग : इस दौरान गदाधर पांडे, रामानंद पांडे, खुशदिल सिंह, राजनाथ राम, राजेश कुमार, अविनाश कुमार राजेश कुमार, राम लाल मिश्रा, भूपेंद्र प्रताप देव, हृदय गुप्ता, शिवनारायण चौबे, राकेश चौबे, सतीश चौबे, राजीव दुबे, महेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, बबलू सिंह, सीताराम जायसवाल, भरत प्रसाद व रमेश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola