गढ़वा-रोहतास का सफर होगा आसान, 150 KM की दूरी घटकर 3 KM रह जायेगी; जल्द बनेगा सोन नदी पुल

Updated:
विज्ञापन

पुल निर्माण कार्य में तेजी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के गढ़वा और बिहार के रोहतास को जोड़ने वाले सोन नदी पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. यह पुल 150 किमी की दूरी को घटाकर सिर्फ 3 किमी कर देगा, जिससे आवागमन सुगम होगा.

विज्ञापन

हरिहरपुर (गढ़वा). झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर और बिहार के रोहतास जिले के पंडुका को जोड़ने वाले सोन नदी पुल का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. अंतरराज्यीय संपर्क को मजबूत करने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है. हालांकि, सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के पांच पायों का निर्माण फिलहाल प्रभावित है. नदी में पानी अधिक होने के कारण इन पायों पर काम रोक दिया गया है.

विज्ञापन

जलस्तर कम होने का इंतजार

निर्माण कार्य से जुड़े लोग सोन नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं. पानी घटने और अनुकूल परिस्थिति बनने के बाद इन पांच पायों का निर्माण फिर शुरू किया जायेगा. वहीं, नदी के किनारे और पुल के अन्य हिस्सों में निर्माण कार्य जारी है.

तकनीकी खामियों के कारण बंद हुआ था निर्माण

करीब 155 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण कार्य पहले तकनीकी खामियों के कारण बंद हो गया था. जांच के दौरान कुछ पायों के निर्माण में कमी पायी गयी थी. इसके बाद आईआईटी के अभियंताओं की टीम ने जांच कर नया डिजाइन तैयार किया. पुल निर्माण निगम की ओर से नयी निविदा निकाली गयी और निर्माण की जिम्मेदारी नयी कंपनी को सौंपी गयी. नवंबर 2025 में पुल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ था.

150 KM की दूरी घटकर रह जायेगी 3 KM

पुल बनने से झारखंड और बिहार के बीच आवागमन आसान हो जायेगा. फिलहाल श्रीनगर से पंडुका के बीच सोन नदी पार करने के लिए लोगों को करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर महज तीन किलोमीटर रह जायेगी.

ये भी पढ़ें: Garhwa: दो बोरियों में भरकर लाये थे बादाम, पिकअप ने रौंदा; अब बचा सामान समेटकर लौटे बुजुर्ग

अंतरराज्यीय संपर्क भी मजबूत

इससे गढ़वा, रोहतास और आसपास के जिलों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में सुविधा मिलेगी. साथ ही झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच अंतरराज्यीय संपर्क भी मजबूत होगा. अब क्षेत्र के लोगों को पुल का निर्माण जल्द पूरा होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Garhwa: कभी जिन दीयों से रोशन होते थे घर, अब उन्हीं को खरीदने वाले कम; परेशान हैं कुम्हार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन