Garhwa : नवरात्र से पहले पूजा कमेटी की खास पहल, रमकंडा थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव को किया गया सम्मानित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रमकंडा में नवरात्र की तैयारी के बीच, नवजीवन संघ पूजा कमेटी ने थाना प्रभारी मुकेश यादव, प्रधानाध्यापक हर्ष ज्योति शुक्ला और वार्डन सुमन कुमारी को सम्मानित किया. सदस्यों की पहल की सराहना की गई.

विज्ञापन

रमकंडा (गढ़वा). शारदीय नवरात्र को लेकर रमकंडा में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी क्रम में नवजीवन संघ पूजा कमेटी के सदस्यों ने रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव को सम्मानित किया. पूजा कमेटी की ओर से हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक हर्ष ज्योति शुक्ला और कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन सुमन कुमारी को भी माता रानी की तस्वीर भेंट कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सदस्यों की पहल की सराहना

इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों से पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन करने का आग्रह किया. समिति के सदस्यों ने कहा कि नवरात्र के दौरान पूजा आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. मौके पर थाना प्रभारी मुकेश यादव ने पूजा कमेटी के सदस्यों की पहल की सराहना की. उन्होंने पूजा आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola