PM Modi Jharkhand Visit: आपका एक-एक वोट झारखंड की रोटी, बेटी और माटी को बचाएगा, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Nov 2024 6:35 PM

विज्ञापन

PM Modi Jharkhand Visit

PM Modi Jharkhand Visit: झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सोमवार को पीएम मोदी पहली बार प्रचार करने झारखंड आए. गढ़वा और चाईबासा में उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरा. इस दौरान उन्होंने जेएमएम-आरजेडी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उनके भाषण की 10 बड़ी बात.

विज्ञापन

PM Modi Jharkhand Visit: झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सोमवार (4 November) को पीएम मोदी पहली बार प्रचार करने झारखंड आए. गढ़वा और चाईबासा में उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरा. साथ ही लोगों से इस बार एनडीए को वोट देने की अपील की. भाषण के दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश की जेएमएम नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर भी जोरदार हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर उन्हें अपने ‘वोट बैंक’ को सौंपने की कोशिश का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में बांग्लादेशी घुसपैठियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कुनीति के कारण आदिवासी समाज को इसका भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है. पेश है पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बात

  • बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित किया लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने इसका विरोध किया था. गांधी परिवार ने तब तक आरक्षण का विरोध किया जब तक वे नेहरू के बाद सत्ता में रहे.
  • कांग्रेस ने एक बार फिर उन्होंने खुले तौर पर घोषणा की है कि वे आदिवासियों के आरक्षण को खत्म कर देंगे. वे आदिवासी आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को सौंप देंगे.
  • पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक और रणनीति तैयार की है. वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित कर रहे हैं. इससे आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का आरक्षण रोका जा रहा है. कांग्रेस की इस साजिश से सावधान रहें.
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को सुविधा देकर आदिवासी पहचान, गरिमा और अस्तित्व को दांव पर लगा दिया है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठिए आपकी बेटियों को छीन रहे हैं, जमीन हड़प रहे हैं और आपकी रोजी रोटी खा रहे हैं.
  • पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे.
  • पीएम मोदी ने झारखंड में बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन और महाराष्ट्र में एक महिला नेता को अपमानित करने के लिए कांग्रेस नीत विपक्ष पर हमला किया, उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करना उनकी आदत है.
  • प्रधानमंत्री ने अस्सी के दशक में हुए गुआ गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह की बर्बरता अंग्रेजों ने की थी, वैसी ही बर्बरता यहां कांग्रेस सरकार ने उस समय आदिवासियों का खून बहा कर की थी.
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है. ये तीनों दल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने पर आमादा हैं.
  • पीएम मोदी ने कहा कि आपका एक-एक वोट झारखंड की रोटी, बेटी और माटी को बचाएगा. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jharkhand Election 2024: गढ़वा में बोले पीएम मोदी, हेमंत सरकार ‘घुसपैठिया समर्थक’, ‘कुनीति से झारखंड में सिकुड़ जाएंगे आदिवासी’

PM Modi Garhwa Speech: पीएम मोदी से मिलने का उत्साह, बेकाबू हुई भीड़! देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola