दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घ���यल
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
केतार. केतार-भवनाथपुर पथ पर दुधमनिया घाटी के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान पुटू बैठा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार अरविंद साह (पिता सुखाड़ी साह) व दिलीप साह (पिता रामचंद्र साह) लगमा की ओर से अपने घर केतार लौट रहे थें. वहीं दूसरी बाइक पर पुटू बैठा (पिता उपेंद्र बैठा), सरिता देवी (पति मंगरू कुशवाहा) व पूजा देवी (पति उमेश कुशवाहा) दुसैया गांव से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तीखे मोड़ दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. जिसमें पुटू बैठा की मौत हो गयी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन