रमकंडा: लंगूर के आतंक से बिराजपुर समेत कई गांवों के लोग परेशान
पेड़ में बैठा लंगूर | Prabhat Khabar Network
रमकंडा के बिराजपुर और आसपास के गांवों में लंगूर के आतंक ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है. घरों और आंगन में घुसकर सामान खराब कर रहा है, जिससे भय का माहौल है.
रमकंडा. प्रखंड के बिराजपुर, रमकंडा समेत आसपास के गांवों में इन दिनों एक लंगूर के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं. लंगूर गांव में घूम-घूमकर घरों और आंगन में पहुंच रहा है तथा सामान को नुकसान पहुंचा रहा है.
इससे ग्रामीणों, खासकर बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, लंगूर की लगातार आवाजाही से लोग सतर्क रहने को मजबूर हैं. घरों के आसपास उसके पहुंचने से अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है.
ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में पहल करने की मांग की है. उन्होंने लंगूर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को उसके उत्पात से राहत मिल सके.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए