महिला की मौत के बाद पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद पति गिरफ्तार

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चपरी टिकर निवासी आशीष कुमार की पत्नी की मृत्यु जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी. मृतका के पिता बिनोद साव ने दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है. इके बाद भवनाथपुर थाना पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है. स्थानीय थाना को दिये आवेदन मे रमना थाना के चुंदी निवासी बिनोद साह ने बताया की उसकी बेटी का पति, सास, ससुर व देवर शादी के बाद बुलेट एवं सोने की चेन को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे. इसी क्रम में मंगलवार को इन लोगो ने खाना मे जहर देकर उनकी बेटी को मार दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अन्य के गिरफ्तारी की भी मांग : बुधवार की सुबह शव को अंत्योष्टि के लिए ले जाने के क्रम मे मृतका के घर वाले उसके सास-ससुर व देवर की भी गिरफ्तारी की मांग करने लगे. प्रशासन के काफी समझाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola