Garhwa Voter List: मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन
गढ़वा में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का विशेष अभियान जारी है. 31 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका है. अंतिम सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी.
Garhwa Voter List: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में संशोधन की प्रक्रिया जारी है. 23 अक्तूबर को जारी निर्वाचन संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, 22 अक्तूबर को जिले में नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के 322 आवेदन प्राप्त हुए. इसके साथ ही अब तक मिले आवेदनों की कुल संख्या बढ़कर 29,769 हो गयी है.
गढ़वा में 126, भवनाथपुर में 196 आवेदन
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6 के तहत गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 126 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 196 आवेदन प्राप्त हुए. इसके साथ ही अब तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 14,295 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 15,796 आवेदन मिल चुके हैं.
फॉर्म-7 के 77 और फॉर्म-8 के 59 आवेदन मिले
मतदाता सूची से नाम हटाने या किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 अक्तूबर को फॉर्म-7 के कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 45 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 32 आवेदन शामिल हैं. इसके साथ ही जिले में फॉर्म-7 के कुल आवेदनों की संख्या बढ़कर 1,461 हो गयी है.
वहीं, मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 के 59 आवेदन मिले. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 40 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 19 आवेदन शामिल हैं. जिले में अब तक फॉर्म-8 के कुल 20,883 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.
31 अक्तूबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति
निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एसआइआर के तहत दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 है. इस अवधि में प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर तक किया जायेगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को निर्धारित है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए