गढ़वा: आर्थिक तंगी अब मोतियाबिंद के इलाज में नहीं बनेगी बाधा, मरीजों का होगा निःशुल्क उपचार
शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में मोतियाबिंद जांच शिविर में 42 लोगों की आंखों की जांच हुई, 13 मरीज चिह्नित. आर्थिक तंगी अब इलाज में बाधा नहीं बनेगी, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त उपचार.
गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति और राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 42 लोगों की आंखों की जांच की गयी. इनमें मोतियाबिंद के 13 मरीज चिह्नित किये गये.
नेत्र चिकित्सकों ने दी जरूरी सलाह
शिविर में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. नेत्र चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी लोगों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया.
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के पदाधिकारी सह नेत्र चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिला अंधापन नियंत्रण समिति और राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से जिले के सभी प्रखंडों में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आंखों के बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है.
उन्होंने कहा कि कई लोग आर्थिक तंगी के कारण मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं करा पाते हैं. ऐसे जरूरतमंद मरीजों को चिह्नित कर निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. शिविर के माध्यम से लोगों को समय पर जांच और उपचार का लाभ मिल रहा है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
