बिजली बिल में सुधार से नया कनेक्शन तक, गढ़वा में 26 नवंबर तक लगेंगे विशेष शिविर
फोटो: AI
गढ़वा में 18 से 26 नवंबर तक बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. बिजली बिल सुधार, नए कनेक्शन और अन्य शिकायतों का त्वरित निवारण.
गढ़वा. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 की ओर से 18 से 26 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में उपभोक्ता बिजली से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. विभाग की ओर से इन शिकायतों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था की गयी है.
विद्युत कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार ने बताया कि शिविर में नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, बिजली बिल में सुधार, बिल नहीं मिलने और बिल में मोबाइल नंबर अपडेट कराने से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा. इसके अलावा खराब ट्रांसफार्मर बदलने या उसकी मरम्मत, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने तथा बिजली के पोल और तार उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उपभोक्ता बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक लगेगा शिविर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होंगे. इसके लिए अलग-अलग तिथियों और स्थानों का निर्धारण किया गया है. किस दिन कहां लगेगा शिविर
- 18 नवंबर: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गढ़वा-1.
- 19 नवंबर: विद्युत शक्ति उपकेंद्र तिलदाग.
- 20 नवंबर: विद्युत शक्ति उपकेंद्र चिनियां.
- 21 नवंबर: विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 और विद्युत शक्ति उपकेंद्र कांडी.
- 23 नवंबर: विद्युत शक्ति उपकेंद्र मझिआंव.
- 25 नवंबर: विद्युत शक्ति उपकेंद्र रंका.
- 26 नवंबर: भंडरिया बाजार स्थित डाक बंगला. उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचने की अपील विद्युत कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि और स्थान पर शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा. इससे लोगों को बिजली कार्यालयों का चक्कर लगाने से भी राहत मिल सकेगी.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
