पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 8:57 PM
पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास
शहर के डफली मोहल्ला में सोमवार की रात एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उक्त महिला डफली मोहल्ला निवासी दिवेशवर सिंह की पत्नी सुगंधा सिंह बतायी गयी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. सुगंधा ने आरोप लगाया कि उसका पति शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके साथ बराबर मारपीट करता रहता है. वह गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित अपनी बहन की शादी में आयी थी. इसी दौरान उसके पति ने मोबाइल कर उसे डफली मोहल्ला स्थित घर पर बुलाया. उसने रात में आने से मना किया, तो उसने धमकी दी कि वह उसे छोड़ देगा. पति की धमकी सुनकर सुगंधा रात्रि 9:00 बजे अकेले टेंपो से डफली मोहल्ला स्थित घर पहुंची. वहां उसके पति ने उसके साथ बहस करना शुरू कर दिया. इसके बाद उसने सुगंधा के साथ मारपीट की. आये दिन की प्रताड़ना से परेशान उसने छत से छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने के आसपास के लोगो ने उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना में उसका दोनों हाथ बुरी तरह से फैक्चर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










