दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित, पूजा समिति का हुआ गठन
दुर्गा पूजा को लेकर कमिटी गठित | Prabhat Khabar Network
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर कैलान गांव में हुई बैठक में पूजा समिति का गठन किया गया. अजय कुमार सिंह अध्यक्ष चुने गए.
भवनाथपुर. दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर गुरुवार को कैलान गांव के झुरही टोला में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.
पूजा की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक में पूजा पंडाल, साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही पूजा आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया.
अजय कुमार सिंह बने अध्यक्ष
समिति में अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सचिव उपेश भारत, महासचिव मिरजा सिंह तथा कोषाध्यक्ष रूपदेव सिंह को जिम्मेदारी दी गयी. इसके अलावा सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.
आपसी सहयोग से पूजा मनाने का निर्णय
बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए