छठ से पहले बरडीहा के घाटों पर पहुंचा प्रशासन, व्रतियों के रास्ते के गड्ढे भरने का निर्देश
बरडीहा में छठ की तैयारी जोरों पर, बीडीओ और थाना प्रभारी ने किया घाटों का निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
बरडीहा प्रखंड प्रशासन छठ पूजा की तैयारियों में जुटा। छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और व्रतियों के रास्तों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए।
मझिआंव: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बरडीहा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ पूजा समितियों के सदस्यों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.
व्रतियों के रास्ते में गड्ढे भरने का निर्देश
बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि व्रतियों के आने-जाने वाले रास्तों में पड़ने वाले सभी गड्ढों को शीघ्र भरकर दुरुस्त किया जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
बीडीओ ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का ऐसा महापर्व है, जिसकी पवित्रता और शुचिता में साफ-सफाई का विशेष महत्व है. प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने पूजा समितियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति, भाईचारा और अनुशासन बनाये रखें, ताकि महापर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए