विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करें बीआरपी-सीआरपी

Updated:
विज्ञापन

विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करें बीआरपी-सीआरपी

विज्ञापन

प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में सभी संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवी की सप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दूबे ने की. रंभा चौबे ने सभी संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवियों को अपने-अपने क्षेत्राधीन विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करने को कहा. साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में भेजी गयी राशि के व्यय का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया. इसमं मुख्य रूप से विद्यालय विकास मद की राशि, पोषक, स्कूल किट, खे�� सामग्री, मध्याह्न भोजन व बर्तन मद में व्यय की गयी राशि का भौतिक सत्यापन संबंधित संकुल साधन सेवी से कराते हुए जांच प्रतिवेदन बीआरसी कार्यालय में जमा करने को कहा गया. पीएम श्री चयनित विद्यालय का अनुश्रवण करते हुए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा गया. सभी विद्यालयों में प्रयास प्रोजेक्ट इंपैक्ट के सभी बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए विद्यालय का शैक्षणिक प्रबंधन सुदृढ़ कराने को कहा गया. साथ ही वैसे विद्यालय जो एकल शिक्षकीय संचालित हैं, वैसे विद्यालय की सूची एवं निकटस्थ विद्यालय से एक शिक्षक का नाम का प्रस्ताव प्रतिनियोजन हेतु देने को कहा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपस्थित लोग : बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, संकुल साधन सेवी देवेन्द्र नाथ उपाध्याय, संजय प्रसाद, सदाम हुसैन, शिव कुमार उपाध्याय, महबूब अंसारी व सतीश कुमार धर दुबे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola