भेलवाखाड़ी ने मझिगांवा को हराकर जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
भेलवाखाड़ी ने मझिगांवा को हराकर जीता खिताब

33 रने से जीती भेलवाखाड़ी की टीम

विज्ञापन

33 रने से जीती भेलवाखाड़ी की टीम प्रतिनिधि, हरिहरपुर मझिगावां पंचायत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया. मैच का उद्घाटन हरिहरपुर ओपी के एसआइ वीरेंद्र चौड़े, मझिगावां मुखिया प्रतिनिधि शंभू नाथ साह व उपमुखिया श्रवण पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. फाइनल मुकाबले में मझिगावां बस्ती और भेलवाखाड़ी के बीच हुआ. मझिगावां की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भेलवाखाड़ी की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में चार विकेट खोकर 173 रन बनाये. टीम की ओर से सतेंद्र ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझिगावां बस्ती की टीम निर्धारित 16 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रंजन कुमार को मैन ऑफ द मैच व लव उत्कर्ष तिवारी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर एसआइ वीरेंद्र चौड़े ने कहा कि ऐसे पंचायत स्तरीय खेल आयोजनों से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है. मौके पर रामप्यारी ठाकुर, राजू चौबे, अरुण मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola