एक ही खाते में जा रही कई लाभुकों की राशि

Updated:
विज्ञापन

एक ही खाते में जा रही कई लाभुकों की राशि

विज्ञापन

खरौंधी. खरौंधी प्रखंड में मंईंयां सम्मान योजना में भारी अनियमितता बरतने का आरोप है. जब इस योजना के तहत लाभुकों का निबंधन किया जा रहा था, उसी समय पंचायत कार्यालय के कुछ कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जिन महिलाओं का निबंधन किया, उसमें अपने चहेते लोंगो का खाता संख्या डाल दिया. इस तरह एक ही महिला का खाता संख्या निबंधन के दौरान आठ लाभुकों में डाल दिया गया है. जबकि एक पुरुष का खाता संख्या छह महिला लाभुकों के निबंधन में डाल दिया गया है. इस तरह इन लाभुक महिलाओं का निबंधन तो हुआ है, पर उनके खाते मे राशि नहीं आ रही है. इधर संबंधित महिलाएं प्रखंड मे अपना निबंधन चेक कराने के लिए चक्कर लगा रही हैं. पूरे प्रखंड मे इस तरह की गड़बड़ी होने का संदेह जताया जा रहा है. ऐसे कई मामले कूपा पंचायत मे मिले हैं. सत्यनारायण गुप्ता के खाते में छह लाभुकों की राशि जा रहा है. सत्येंद्र साह के खाता में एक महिला, मुकेश शाह के खाता में एक महिला, लालती देवी के खाते में आठ महिला एवं रेशम देवी के खाता मे कूपा की ही सुनीता देवी, रानी कुमारी, देवंती देवी, पुनीता देवी, चानी कुमारी एवं सविता देवी की मईंयां सम्मान राशि भेजी जा रही है. इधर जिनके खाते में कई लाभुकों की राशि आ रही है, उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर को आधी राशि देनी पड़ती है. इधर बीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola