अभ्यर्थी पर हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

अभ्यर्थी पर हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद चुनाव से पहले एक अभ्यर्थी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गयें हैं. चिनियां रोड निवासी अशोक कुमार दूबे ने अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी संतोष कुमार केशरी पर अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. अशोक दूबे ने अपने आवेदन में कहा है कि संतोष कुमार केशरी द्वारा प्रस्तुत हलफनामे में तीन आपराधिक मामलों का उल्लेख किया गया है, लेकिन अभ्यर्थी के खिलाफ एक अन्य मामला भी देवघर के न्यायालय देवघर में लंबित है, जिसकी सुनवाई की अगली तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित है. आरोप है कि इस मामले का उल्लेख हलफनामे में नहीं किया गया, जो निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है. अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी राज महेश्वरम ने कहा कि उन्हें आवेदन मिला है, लेकिन वे इसमें कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि नामांकन व स्क्रुटनी के दौरान अगर यह मामला आता, तो कुछ किया जा सकता था. लेकिन अब आवेदक को न्यायालय के शरण में जाना पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola