जनता दरबार में 21 मामलों पर सुनवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के जनता दरबार में मंगलवार को मुलाकातियों की काफी भीड़ देखी गयी़ उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसे निबटाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिये़ इस दौरान कुल 21 मामले आये़ जनता दरबार में पहुंचे कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने हारादाग के पंचायत […]
विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के जनता दरबार में मंगलवार को मुलाकातियों की काफी भीड़ देखी गयी़ उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसे निबटाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिये़ इस दौरान कुल 21 मामले आये़ जनता दरबार में पहुंचे कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने हारादाग के पंचायत सेवक सुदर्शन को हटाने की मांग की़
इस पर उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थापना समाहर्ता को निर्देशित किया है़ गढ़वा नगर परिषद के वार्ड नंबर एक निवासी उपेंद्र कुशवाहा ने सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य दबंगों द्वारा रोकने की शिकायत की़ इस पर कार्रवाई के लिए एसडीओ को निर्देशित किया गया़
इसके अलावा जनता दरबार में पूर्व सैनिक मुनेश्वर राम ने एनआरइपी द्वारा निर्मित पंचायत भवन के अभिकर्ता को किये गये कार्य का भुगतान नहीं होने की शिकायत रखी़ सैमौरा गांव निवासी सुनील प्रजापति ने भूमि मापी से संबंधित समस्या रखी, इसकी जांच के लिए अपर समाहर्ता को सात दिनों का समय दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




