पुलिस कार्रवाई के बाद माफियाओं में हड़कंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर ने अवैध बालू उठाव होने की खबर छापी थी. सगमा : प्रखंड के बीच से होकर बहनेवाली मलिया नदी से प्रतिदिन अवैध बालू का उठाव होने की खबर प्रकाशित होने के बाद धुरकी पुलिस ने बीरबल गांव के नदी घाट पर छापामारी की. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है. […]
विज्ञापन
प्रभात खबर ने अवैध बालू उठाव होने की खबर छापी थी.
सगमा : प्रखंड के बीच से होकर बहनेवाली मलिया नदी से प्रतिदिन अवैध बालू का उठाव होने की खबर प्रकाशित होने के बाद धुरकी पुलिस ने बीरबल गांव के नदी घाट पर छापामारी की. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है. साथ ही ग्रामीणों में खुशी है़ ग्रामीण रामप्रताप विश्वकर्मा, सुरेंद्र रवानी, संतोष कुमार, अजय राम, प्रसाद कुमार आदि ने कहा कि बालू माफिया लगातार ट्रैक्टर लगाकर बालू ढो रहे थे़ मना करने पर भी कोई असर नहीं था़
लेकिन प्रभात खबर में खबर छपने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जब छापामारी की गयी तो बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया़ इस संबंध में प्रमुख ऊषा देवी ने कहा कि मलिया नदी में बालू उठाव पर पूरी तरह से रोक है़ कुछ लोग अपने निजी काम के नाम पर बालू बेचने का धंधा चला रहे थे़ लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद उस पर फिलहाल विराम लग गया है़ उन्होंने कहा कि बालू का अवैध धंधा नहीं चलने दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




