लोहिया की पुण्यतिथि मनी

Published at :12 Oct 2015 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
लोहिया की पुण्यतिथि मनी

नगरऊंटारी (गढ़वा) : झारखंड विकास मोरचा के नेताओं ने सोमवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थापित डॉ राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनायी. मौके पर झाविमो नेताओं ने संयुक्त रूप से विचार रखते हुए कहा कि डॉ लोहिया व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार का नाम है. यदि डॉ लोहिया […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : झारखंड विकास मोरचा के नेताओं ने सोमवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थापित डॉ राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनायी. मौके पर झाविमो नेताओं ने संयुक्त रूप से विचार रखते हुए कहा कि डॉ लोहिया व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार का नाम है.

यदि डॉ लोहिया आज होते तो देश की स्थिति ऐसी नहीं होती. डॉ लोहिया हमेशा कहा करते थे कि जिंदा कौमे पांच साल तक इंतजार नहीं करती, मेरी बात मानोगे लेकिन मेरे मरने के बाद. डॉ लोहिया की बातें आज के परिस्थितियों में सत्य साबित हो रही है. माल्यार्पण करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, कृष्णा विश्वकर्मा, सीताराम जायसवाल, अश्विनी कुमार, नइम खलिफा, दिनेश शर्मा, चंदु अग्रवालस, सुनील कुमार, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola