डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत नर्स ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर डॉ एसके रमण पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. घटना गुरुवार की रात्रि आठ बजे की है. पुलिस को दिये आवेदन में विम्पी ने बताया है कि जब वह अपनी ड्यूटी पर रात्रि आठ बजे गयी, तो मरीज के लिए […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत नर्स ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर डॉ एसके रमण पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. घटना गुरुवार की रात्रि आठ बजे की है.
पुलिस को दिये आवेदन में विम्पी ने बताया है कि जब वह अपनी ड्यूटी पर रात्रि आठ बजे गयी, तो मरीज के लिए उसे दवा लाने ऊपर छत पर जाना पड़ा. छत पर पहुंचने पर डॉ रमण ने पूछा कि कौन है? जब उसके द्वारा बताया गया कि वह सिस्टर है, तो डॉ रमण ने उसे लाइट बुझाने को कहा तथा उसका हाथ पकड़ कर रोकने का प्रयास करने लगा.
इस पर वह चिल्लाने लगी तथा वहां से भाग कर अपनी इज्जत बचायी. नर्स ने घटना की सूचना अनुमंडलाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी दे दी है. पुलिस ने इस मामले में कांड 237/15) अंकित कर 341, 354 भादवि के तहत अनुसंधान प्रारंभ कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










