पत्थर माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर सकती पुलिस

गढ़वा. गढ़वा जिले की पुलिस अब बालू व पत्थर माफियाओं पर सीधी कार्रवाई नहीं कर सकती. राज्य सरकार के निर्देश पर जंगलों से पत्थर का उत्खनन करते पाये जाने के बावजूद पुलिस विभाग उस पर कार्रवाई नहीं करेेगी. बल्कि वन विभाग या खनन विभाग इस पर कार्रवाई करेगी और पुलिस उपरोक्त विभाग के पदाधिकारियों को […]
गढ़वा. गढ़वा जिले की पुलिस अब बालू व पत्थर माफियाओं पर सीधी कार्रवाई नहीं कर सकती. राज्य सरकार के निर्देश पर जंगलों से पत्थर का उत्खनन करते पाये जाने के बावजूद पुलिस विभाग उस पर कार्रवाई नहीं करेेगी. बल्कि वन विभाग या खनन विभाग इस पर कार्रवाई करेगी और पुलिस उपरोक्त विभाग के पदाधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराते हुए जब्ती में शामिल होगी.
उल्लेखनीय है कि पिछले दो माह के अंदर भवनाथपुर, मेराल व रमना प्रखंड में उत्खनन के तीन मामले पुलिस विभाग की ओर से दर्ज किये गये थे. साथ ही रमना में पाटिल कंस्ट्रक्शन के आठ पत्थर लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था. लेकिन अब निर्देश प्राप्त होने के बाद आगे से पुलिस विभाग इस प्रकार की कार्रवाई नहीं कर पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










