धोती-साड़ी-लुंगी योजना की शुरुआत

मेराल. मेराल प्रखंड के लिए सोमवार से धोती-साड़ी व लुंगी सोना सोबरन योजना की शुरुआत की गयी. बीडीओ श्रवण राम ने स्थानीय डीलरों को सामान उपलब्ध कराकर इसकी शुरुआत की. इस मौके पर उपस्थित एमओ लाला भरत भूषण ने कहा कि फिलहाल प्रखंड के लिए 14201 साड़ी, 11521 धोती तथा 7680 लुंगी उपलब्ध हुए हैं. […]
मेराल. मेराल प्रखंड के लिए सोमवार से धोती-साड़ी व लुंगी सोना सोबरन योजना की शुरुआत की गयी. बीडीओ श्रवण राम ने स्थानीय डीलरों को सामान उपलब्ध कराकर इसकी शुरुआत की. इस मौके पर उपस्थित एमओ लाला भरत भूषण ने कहा कि फिलहाल प्रखंड के लिए 14201 साड़ी, 11521 धोती तथा 7680 लुंगी उपलब्ध हुए हैं.
इसे सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को उपलब्ध कराया गया है. राशन डीलर के माध्यम से प्रत्येक लाभुक को 20 रुपये में एक लुंगी व एक साड़ी अथवा एक धोती या एक साड़ी दिये जायेंगे. इस मौके पर नाजीर सुनील कुमार, रिजवान अख्तर सहित प्रखंड के सभी राशन डीलर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










