भारतीय किसान संघ की बैठक

Published at :19 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ की बैठक

गढ़वा. भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत के जिला कार्यकारिणी की बैठक डॉ विनोद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मेराल उवि के स्टेडियम में संपन्न हुई. इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्मदेव पाल, जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय, महामंत्री बृजनंदन प्रसाद, मंत्री नंदबिहारी सिंह, मेराल प्रखंड अध्यक्ष अनिल तिवारी, चिनिया अध्यक्ष चैतु सिंह, मझिआंव के वीरेंद्र सिंह, भवनाथपुर […]

विज्ञापन

गढ़वा. भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत के जिला कार्यकारिणी की बैठक डॉ विनोद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मेराल उवि के स्टेडियम में संपन्न हुई. इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्मदेव पाल, जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय, महामंत्री बृजनंदन प्रसाद, मंत्री नंदबिहारी सिंह, मेराल प्रखंड अध्यक्ष अनिल तिवारी, चिनिया अध्यक्ष चैतु सिंह, मझिआंव के वीरेंद्र सिंह, भवनाथपुर के हेमंत कुमार चौबे, नगरऊंटारी के सुशील कुमार शुक्ला, जिला सदस्यता प्रभारी रामलखन तिवारी, गौरी शंकर तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे. बैठक में 14 सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन सितंबर को उपायुक्त को मांगपत्र दिये जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया गया. संघ के पिछले दिन मेराल प्रखंड मंे हुए आंदोलन की भी समीक्षा की गयी. बैठक में पुन: 21 अक्तूबर को सक्षम अधिकारियों से मिल कर अपनी मांगों को रखने का निर्णय लिया गया. इस पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola