मायकेवालों के सहयोग से पति को पीटा
गढ़वा : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझीकी गांव निवासी रामगुलाम साव आपसी घरेलू विवाद मे घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. राम गुलाम साव ने बताया कि रात्रि में टेंपो चलाकर घर आया था. उसकी पत्नी अंजू देवी घर में खाना नहीं बनायी थी. इसी बात को […]
गढ़वा : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझीकी गांव निवासी रामगुलाम साव आपसी घरेलू विवाद मे घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. राम गुलाम साव ने बताया कि रात्रि में टेंपो चलाकर घर आया था. उसकी पत्नी अंजू देवी घर में खाना नहीं बनायी थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया.
आपके शहर में
विवाद के बाद रामगुलाम की पत्नी ने अपने मायके फोन लगाकर अपने भाई पवन कुमार साव व अपनी मां को अपने घर बुला ली. इसके बाद राम गुलाम साव को सभी लोग समझा बुझा कर रहे थे. इसी बीच साले व सास के साथ उसे नोंकझोंक हो गया. नोंकझोंक होने के बाद ने सास व साला ने राम गुलाम साव की पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान पत्नी ने रामगुलाम को उंगली में दांत काट ली व साले ने उसके कान में दांत काट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए