करीमन को कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह, 34 घंटे तक पड़ा रहा शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मृतक करीमन मियां की उम्र 75 वर्ष थी भवनाथपुर : गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव निवासी करीमन मियां को मरने के बाद कब्रिस्तान में जगह नहीं मिली. उसके अपने ही समुदाय के लोगों के विरोध कर कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोक दिया. समाज के कुछ लोगों के विरोध के कारण जब […]
विज्ञापन
मृतक करीमन मियां की उम्र 75 वर्ष थी
आपके शहर में
विज्ञापन
भवनाथपुर : गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव निवासी करीमन मियां को मरने के बाद कब्रिस्तान में जगह नहीं मिली. उसके अपने ही समुदाय के लोगों के विरोध कर कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोक दिया. समाज के कुछ लोगों के विरोध के कारण जब करीमन का शव 34 घंटे तक अपने घर में ही पड़ा रह गया, तो उनके परिजनों ने विवश होकर दूसरे के सहयोग से अपने घर के पास ही भूमि में शव को दफना दिया.
गौरतलब है कि करीमन मियां की 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार की सुबह करीब चार बजे निधन हुआ था. करीमन की एकमात्र लड़की है, जिसकी शादी हो गयी है. घर में कोई वारिस नहीं होने के कारण करीमन के निधन की सूचना पर उसके रिश्तेदार पहुंचे और शव को कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी करने लगे.
तभी समाज के ही कुछ लोगों ने विरोध किया और कब्रिस्तान ले जाने से मना कर दिया. तबसे दिन-रात उसके शव को दफनाने को लेकर विवाद होता रहा. यहां तक की गांव के कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए खोदे गये गड्ढे को भी विरोध करनेवालों ने भरवा दिया. साथ ही जनाजे की नमाज भी अदा नहीं करने दी. इसके कारण अंतत: दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर में करीमन के घर के पास ही खेत में उसके शव को मिट्टी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन