मुखिया-मुंशी में मारपीट

Updated:
विज्ञापन

भवनाथपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी पंचायत के मुखिया चंद्रकेतु चौबे व सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी महेंद्र पासवान के बीच शुक्रवार को मारपीट की घटना घटी. यह घटना मुसकैनिया मुख्य पथ से लेकर चारघरवा तक करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे निर्माणाधीन सड़क के पीसीसी ढलाई के दौरान घटी.दोनों पक्षों ने एक-दूसरे […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी पंचायत के मुखिया चंद्रकेतु चौबे व सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी महेंद्र पासवान के बीच शुक्रवार को मारपीट की घटना घटी. यह घटना मुसकैनिया मुख्य पथ से लेकर चारघरवा तक करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे निर्माणाधीन सड़क के पीसीसी ढलाई के दौरान घटी.दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुखिया चंद्रकेतु चौबे ने आवेदन में कहा है कि वे शुक्रवार को चपरी गांव स्थित पंचायत सचिवालय जाने के क्रम में चपरी गांव में ही पीसीसी सड़क ढलाई किया जा रहा था, तो मुखिया होने के नाते वहां जाकर देखा कि पीसीसी ढलाई में घटिया सामग्री और कम मसाला दिया जा रहा है. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी महेंद्र पासवान ने कहा कि क्या देख रहे हो, यहां से जाते हैं की नहीं. जब उससे सड़क में घटिया सामग्री लगाने मना किया, तो उसने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की.

वहीं सड़क निर्माण के मुंशी महेंद्र पासवान ने मुखिया के ऊपर आरोप लगाते हुए आवेदन में कहा कि चपरी गांव में पीसीसी ढलाई के दौरान मुखिया चंद्रकेतु चौबे पहुंचे तथा पांच लाख रुपये लेवी की मांग करते हुए पीसीसी सड़क ढलाई को रोकने की बात कहते हुए काम कर रही महिला मजदूर का हाथ पकड़ लिया. जब मुंशी होने के नाते उनका विरोध किया तो मुखिया ने मुझे जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मेरे साथ मारपीट की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola