सांप के डंसने से युवक की मौत

Updated at : 25 Oct 2019 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
सांप के डंसने से युवक की मौत

कांडी : ग्राम पंचायत खुटहेरिया में शंभु सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह को बुधवार की मध्य रात्रि में सांप ने डंस लिया. इससे उनकी सुबह गुरुवार को मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि सांप के काटने की खबर सुनते ही वे ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में कुशहा, भरत पहाड़ी […]

विज्ञापन

कांडी : ग्राम पंचायत खुटहेरिया में शंभु सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह को बुधवार की मध्य रात्रि में सांप ने डंस लिया. इससे उनकी सुबह गुरुवार को मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि सांप के काटने की खबर सुनते ही वे ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में कुशहा, भरत पहाड़ी में झाड़-फूंक के लिए ले गये, परंतु वहां पर ठीक नहीं हुआ.

इसके बाद एक निजी वाहन से सुबह छह बजे सदर अस्पताल गढ़वा लाकर भर्ती कराया. यहां पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद तुम्बागाड़ा अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया, लेकिन तुम्बागाड़ा अस्पताल में पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया. शव को पैतृक आवास लाकर अंतिम संस्कार कोयल नदी के तट पर किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola