सीएम ने लोगों से जाना हालचाल

Updated at : 20 Apr 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने लोगों से जाना हालचाल

वंशीधर नगर : सूबे के मुखिया रघुवर दास ने शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय वंशीधर नगर के गोसाईंबाग मैदान में आम जनता से हाथ मिला कर हालचाल जाना. मुख्यमंत्री गोसांईबाग के मैदान में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आये थे. सभा मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास को […]

विज्ञापन

वंशीधर नगर : सूबे के मुखिया रघुवर दास ने शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय वंशीधर नगर के गोसाईंबाग मैदान में आम जनता से हाथ मिला कर हालचाल जाना. मुख्यमंत्री गोसांईबाग के मैदान में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आये थे.

सभा मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा व नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं विकास स्वदेशी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट किया. चार बजे सभा समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास व विधायक भानु प्रताप शाही ने सभा में उपस्थित आम अवाम से हाथ मिला कर हालचाल जाना तथा भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के लिए आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगा.

मुख्यमंत्री व विधायक भानु प्रताप शाही ने लोगों को मतदान करने की अपील की. करीब 10 मिनट तक मुख्यमंत्री घूम घूम कर लोगों से मिलते रहे. इस बीच भाजपा व विधायक भानु प्रताप शाही की पार्टी नवजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री रघुवर दास व भानु प्रताप शाही जिंदाबाद का नारा लगाते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola