पैसे की निकासी पर अधिकारी रखें कड़ी नजर : उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 1:17 AM
गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में चुनाव के निमित गठित सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गयी. इसमें प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने गोविंद उच्च विद्यालय […]
गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में चुनाव के निमित गठित सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गयी.
इसमें प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने गोविंद उच्च विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली़ उन्होंने कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एसडीओ प्रदीप कुमार ने अनुपस्थित प्रशिक्षणार्थियों के बारे में बताते हुए कहा कि जो वैध कारणों से अनुपस्थित हैं उन्हें अलग से प्रशिक्षण दिया जायेगा.
इसके अलावा महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए भी प्रशिक्षण शिविर अलग से आयोजित करने की जानकारी दी गयी़ बैठक में आचार संहिता कोषांग की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया गया कि इस पर पैनी नजर रखें. खासकर प्रत्याशी व संगठनों की ओर से हो रही गतिविधियों पर. इसी मौके पर वाहन कोषांग की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहित वाहनों की संख्या की जानकारी ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










