अधिक मतदान कर देश में मजबूत सरकार बनायें

गढ़वा : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के ऊंचरी स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा एवं प्रभात खबर के प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच मतदाता जागरूकता से […]
गढ़वा : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के ऊंचरी स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा एवं प्रभात खबर के प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गयी.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्त्व है. इसके माध्यम से जनता शासन-व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है, लेकिन भारत में यह अनिवार्य नहीं है. लोकतंत्र की सुदृढ़ता हेतु आदर्श यही है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक चुनावों में मतदान करे. लेकिन विडंबना यह है कि मतदान के औसत में हर बार गिरावट देखने को मिलती है़ मतदान न करने वालों में अधिकतर संख्या पढ़े-लिखे और शिक्षित लोगों, वह भी अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी या युवा वर्ग की है.
मतदान के दिन सार्वजानिक अवकाश होने के बावजूद अधिकांश लोग जो सेवाओं में हैं वे मतदान नहीं करते. इसी तरह शिक्षा-संस्थानों में अवकाश के बावजूद विद्यार्थी और युवा वर्ग भी मतदान की अपेक्षा पिकनिक या मनोरंजन में समय का उपयोग करते हैं. इस प्रवृत्ति पर विराम लगाना आवश्यक है. मतदान के प्रति उदासीनता इतनी बढ़ती चली गयी है कि निर्वाचन आयोग के लिए भी यह चिंता का विषय बन चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




