डॉ रजकनि:शुल्क शिविर में 281 मरीजों की हुई जांच
Updated at : 14 Nov 2018 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के तत्वावधान में सोमवार से नि:शुल्क मोतियाबिंद अॉपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ सदर अस्पताल गढ़वा में किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन सह लायंस पदाधिकारी डॉ एनके रजक, लायंस विशाल के अध्यक्ष डॉ आरएनएस दिवाकर लायंस विशाल के कोषाध्यक्ष वर्णवाल ने किया. शिविर में पहले […]
विज्ञापन
गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के तत्वावधान में सोमवार से नि:शुल्क मोतियाबिंद अॉपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ सदर अस्पताल गढ़वा में किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन सह लायंस पदाधिकारी डॉ एनके रजक, लायंस विशाल के अध्यक्ष डॉ आरएनएस दिवाकर लायंस विशाल के कोषाध्यक्ष वर्णवाल ने किया.
शिविर में पहले दिन जांच के लिए 281 मरीज़ पहुंचे और सभी की जांच की गयी. जांच में 136 मरीज़ों में मोतियाबिंद पाया गया. मोतियाबिंद पाये गये सभी मरीजों की विशेष जांच 17 नवंबर को किया जायेगा. उसके बाद अॉपरेशन किया जायेगा. शिविर में कटक की मेडिकल टीम मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण करेगी. गढ़वा सिविल सर्जन सह लायंस पदाधिकारी डॉ एनके रजक ने कहा कि गढ़वा जैसे जिले में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर लगाना बहुत ही सराहनीय एवं पुनीत कार्य है.
विशाल के अध्यक्ष डॉ आरएनएस दिवाकर ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि नि:शुल्क मोतियोविंद शिविर लायंस विशाल की पहचान बन चुकी है. नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर और गरीबों की सेवा करना ही है हमारा लक्ष्य है़ इस अवसर पर सचिव ब्रजमोहन प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद, पीआरओ सह एमआर वैक्सीन टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर शौकत खान, नन्दलाल प्रसाद, सुबोध कुमार सिंह सहित लायंस विशाल के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




