ePaper

रंगोली प्रतियोगिता में भाभा हाउस प्रथम

Updated at : 07 Nov 2018 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में भाभा हाउस प्रथम

गढ़वा : दीपावली को लेकर ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मंगलवार को बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी और अपने उत्कृष्ट कला को उसमें उकेरा. विद्यालय के चारों हाउस के सीनियर और जूनियर वर्ग के बच्चों ने रंगोली बनायी. इसमें सीनियर ग्रुप में भाभा हाउस को प्रथम, न्यूटन हाउस को द्वितीय तथा कलाम और […]

विज्ञापन
गढ़वा : दीपावली को लेकर ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मंगलवार को बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी और अपने उत्कृष्ट कला को उसमें उकेरा. विद्यालय के चारों हाउस के सीनियर और जूनियर वर्ग के बच्चों ने रंगोली बनायी. इसमें सीनियर ग्रुप में भाभा हाउस को प्रथम, न्यूटन हाउस को द्वितीय तथा कलाम और रमन को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया.
वहीं जूनियर वर्ग में न्यूटन हाउस को प्रथम, भाभा को द्वितीय और कलाम हाउस को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा दीपावली की पहचान ही रंगोली है. पर्व एवं त्योहार के अवसर पर रंगोली का अपना ही महत्व है. इसमें बच्चे अपनी सृजनशीलता को इस रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित करते हैं.
विद्यालय की प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे विद्यालय में सभी प्रकार के पर्व त्योहारों के अवसर पर कुछ न कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चे इसके महत्व को समझ सकें. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में मधुबाला पाठक, सत्येंद्र पांडेय, इरशाद आलम, मयंक विश्वकर्मा, इरफान अली, राजीव श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, शालिनी विश्वकर्मा, आकिब अंसारी, सुनीता पटेल, पूनम शर्मा, सलमा खातून, अनुपम कुमारी, काजल सिंह एवं रोहित कुमार के साथ – साथ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola