रबी के नुकसान से किसानों की कमर टूटी

Updated at :16 Jul 2013 1:31 PM
विज्ञापन
रबी के नुकसान से किसानों की कमर टूटी

गढ़वा : गढ़वा जिले में मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव से किसान काफी परेशान हैं. पिछले 10 दिनों के अंदर जिले में दो बार बारिश हुई. इसमें किसानों के खेतों में लगी गेहूं, जौ सहित सभी रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि किसानों की रबी फसल पिछले पखवारे से ही पक कर […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले में मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव से किसान काफी परेशान हैं. पिछले 10 दिनों के अंदर जिले में दो बार बारिश हुई. इसमें किसानों के खेतों में लगी गेहूं, जौ सहित सभी रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि किसानों की रबी फसल पिछले पखवारे से ही पक कर तैयार है.

यह फसल काटने की तैयारी हो रही थी, इसी बीच अच्छी वर्षा हो गयी. इसके कारण खेतों में लगी पकी हुई फसल को काफी नुकसान हुआ. साथ ही खलिहान में रखी फसल भी बरबाद हो गयी. खलिहान व खेत में गेहूं की फसल मिट्टी से मिल कर फिर से अंकुरित होने लगे.

इसी तरह खलिहान में रखी अरहर की फसल भी बरबाद हो गयी. धूप निकलने के बाद किसान उस तैयार व पकी फसल को किसी तरह बचाने की तैयारी में थे, इसी बीच जोरदार आंधी के साथ पुन: वर्षा हो गयी. इस वर्षा से किसान अपनी फसल को नहीं बचा सके. इसमें पूरे जिले में हजारों टन रबी फसल बरबाद हुई है. इससे किसानों की कमर टूट गयी है. इधर आंधी व पानी से किसानों के महुआ के फल को भी काफी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola