एसबीआइ मुख्य शाखा में जीएसटी को लेकर कार्यशाला, आरएम ने कहा जीएसटी के बारे में जागरूकता जरूरी

गढ़वा: शहर के मेनरोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में सोमवार को मुख्य शाखा प्रबंधक मुन्ना प्रसाद की अध्यक्षता में जीएसटी को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे़ कार्यशाला में शहर के प्रमुख व्यवसायियों को जीएसटी से […]
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी व्यवसायियों को जीएसटी से संबंधित सवाल जो उनके मन में है और कुछ लोग दुविधा में हैं, उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना है़ आरएम ने कहा कि एसबीआइ व्यवसायियों के साथ कदम से कदम मिला कर चलती रही है और आगे भी चलती रहेगी़ अगर किसी को कोई परेशानी हो, तो वे उनसे संपर्क करें अथवा सामूहिक रूप से परेशानी हो, तो वे सूचना मिलते ही तत्काल गढ़वा आकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे़.
वहीं शाखा प्रबंधक ने कहा कि एसबीआइ द्वारा समय-समय पर शिविर लगाकर खाताधारियों के अलावा व्यवसायियों की समस्याओं का निराकरण किया जाता रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा़ साथ ही काफी अल्प समय के सूचना के बावजूद कार्याशाला में शामिल होने के लिए उपस्थित व्यवसायियों के प्रति आभार जाताया़ कायर्शाला में सीए ऋषभ जायसवाल द्वारा जीएसटी से जुड़े मामलों बारे में उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




