भाजपा को बनानी है अजेय पार्टी : जेबी तुबिद

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शहर के टंडवा मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति के सदस्यों व मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद के अलावा पलामू सांसद वीडी राम व स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी उपस्थित थे़ बैठक में संगठन की […]
साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से आम लोगों को अवगत कराने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा गया़ श्री तुबिद ने कहा कि जबतक आम लोग सरकार के कार्यों से अवगत नहीं होंगे, तबतक पार्टी के विरुद्ध में प्रचारित किये जा रहे भ्रांतियां दूर नहीं होंगी़ उन्होंने कहा कि पार्टी लोकहित में जनता के लिए काम कर रही है़ जनता व सरकार के बीच सामंजस्य बनेगा, तो पार्टी अजेय हो जायेगी़ इसी रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को काम करने की जरूरत है़.
इसी नारे के तहत सभी के लिए योजनाएं लागू की गयी हैं. इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व प्रदेश मंत्री बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, अंजनी तिवारी, चंदन जायसवाल, वीणा पाठक, प्रमोद चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




