भारत एकता मिशन (भीम आर्मी)का आरक्षण बचाओ महासम्मेलन, जुल्म करना व सहना दोनों ही गलत

गढ़वा: भारत एकता मिशन (भीम आर्मी) ने रविवार को आरक्षण बचाओ महासम्मेलन का आयोजन स्थानीय गोविंद उवि के मैदान में किया गया़ इस मौके पर बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते करुणाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे़ सम्मेलन की अध्यक्षता जिला संयोजक नान्हु राम ने की़ इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते […]
सारे देश में दलित, मुसलिम, पिछड़ों पर जुल्म हो रहा है़ उन्होंने कहा कि भीम आर्मी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है. न ही भविष्य में कभी यह संगठन चुनाव में हिस्सा लेगा़ भीम आर्मी किसी जाति या धर्म का भी विरोधी नहीं है़ इसके गठन का उद्देश्य दलित, मुसलिम व पिछड़ों के सामाजिक जागरण व उत्थान करना है़ भारत देश में जातिवाद, ऊंच-नीच, छूआछुत को खत्म करने के लिए व संघर्ष कर रहे हैं.
जो लोग इस सामाजिक बुराई को खत्म करने में उनका साथ देंगे, वे उनके साथ हैं. उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ायें और आगे बढ़ाये. जो दलितों का सम्मान कर रहा है, उनका सम्मान करें और बाबा साहेब भीमराब अांबडेकर द्वारा रचित संविधान के प्रति विश्वास जताते हुए उसी संविधान का अनुसरण करें. किसी पर जुल्म करना गलत है़ लेकिन जुल्म सहना भी उतना ही गलत है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




