महिलाओं ने फील्ड अफसर को दो घंटे तक बंधक बनाया
Updated at : 29 Apr 2017 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

खुदरा लेने से मना करना पड़ा महंगा नन बैंकिंग के अधिकारी साप्ताहिक कलेक्शन पर आये थे खुदरा लेने की सहमति के बाद महिलाओं ने मुक्त किया गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बड़ाकुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव में साप्ताहिक कलेक्शन करने गये नन बैंकिग भारत फाइनांस कंपनी के फील्ड ऑफिसर उपेंद्र कुमार को महिलाओं ने शुक्रवार की […]
विज्ञापन
खुदरा लेने से मना करना पड़ा महंगा
नन बैंकिंग के अधिकारी साप्ताहिक कलेक्शन पर आये थे
खुदरा लेने की सहमति के बाद महिलाओं ने मुक्त किया
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बड़ाकुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव में साप्ताहिक कलेक्शन करने गये नन बैंकिग भारत फाइनांस कंपनी के फील्ड ऑफिसर उपेंद्र कुमार को महिलाओं ने शुक्रवार की दोपहर में बंधक बना लिया. फील्ड ऑफिसर ने खुदरा-पैसा लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए महिलाएं भड़क गयीं. फील्ड ऑफिसर खुदरा-पैसा के बदले नोट की मांग कर रहे थे. गांव में करीब 50 महिलाएं ऋण धारक हैं, जिनसे भारत फाइनांस साप्ताहिक कलेक्शन करता है.
किसी से तीन, तो किसी से छह सौ रुपये लेता है. फील्ड ऑफिसर को एक कमरे में महिलाओं ने दो घंटे तक बंधक बनाये रखा. बाद में फील्ड ऑफिसर ने सिक्के लेने पर सहमति जतायी, तो उसे मुक्त किया गया. मौके पर महिला समूह से जुड़ी लतिका कालिंदी, सुमित्रा राय, संगीता राय, शीला साव, गोविंद कालिंदी, अश्वनी कालिंदी, दीपक समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




