प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

पटमदा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बुधवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कर्मकार ने की. इस दौरान एक्ट में संशोधन के विरोध में राज्यपाल के नाम बीडीअो को एक मांग पत्र सौंपा गया. पत्र में कहा गया है कि सरकार झारखंड […]
पटमदा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बुधवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कर्मकार ने की. इस दौरान एक्ट में संशोधन के विरोध में राज्यपाल के नाम बीडीअो को एक मांग पत्र सौंपा गया. पत्र में कहा गया है कि सरकार झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश रच रही है,
जिसे कभी बरदाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर मुख्य रूप से मंगल कालिंदी, सुभाष कर्मकार, चंद्रशेखर टुडू, पवीर महतो, समीर महतो, दीवाकर टुडू, योगेंद्र कुमार निराला, अश्विनी दास, सिजन हेंब्रम, वंशी दास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




