पटमदा : 12 रुपये प्रति किलो टमाटर खरीद रहे हैं थोक व्यापारी

पटमदा : आमदनी बढ़ने से सब्जियों की खेती में प्रसिद्ध पटमदा के लाल लाल टमाटर अब दूसरे राज्यों को आपूर्ति की जाने लगी है. किसानों से खरीदारी पटमदा के विभिन्न चौक चौराहों पर कैंप लगा कर टमाटर की खरीदारी कर रहे हैं. लेकिन इस सीजन में रामगढ़, हजारीबाग व नासिक के टमाटर बाजार में आने […]
पटमदा : आमदनी बढ़ने से सब्जियों की खेती में प्रसिद्ध पटमदा के लाल लाल टमाटर अब दूसरे राज्यों को आपूर्ति की जाने लगी है. किसानों से खरीदारी पटमदा के विभिन्न चौक चौराहों पर कैंप लगा कर टमाटर की खरीदारी कर रहे हैं. लेकिन इस सीजन में रामगढ़, हजारीबाग व नासिक के टमाटर बाजार में आने से किसानों को टमाटर के उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. स्थिति यह है कि पटमदा के किसानों को 12 से 13 रुपये प्रति किलो टमाटर बेचना पड़ रहा है.
व्यापारी पटमदा के किसानों से टमाटर खरीदकर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, बर्दमान, खड़गपुर, कोलकाता, भद्रक, भुवनेश्वर व कटक के बाजारों में 15 से 16 रुपये किलो की दर से बेच रहे हैं. विदित हो कि पटमदा व बोड़ाम के किसानों को टमाटर के शुरुआती सिजन में जहां टमाटर 20 से 25 रुपये किलो रहता था. वहीं इस वर्ष 12 से 13 रुपये किलो बेचना पड़ रहा है. जिससे किसानों में मायूसी है. महाराष्ट के नासिक व रामगढ़ हजारीबाग के टमाटर बिहार, यूपी, बंगाल व अोड़िशा आदि राज्यों के बाजारों में पहुंचने से टमाटर की यह स्थिति उत्पन्न हुर्इ है. यही हाल रहा तो एक माह बाद आमदनी बढ़ने पर पटमदा व बोड़ाम के किसानों के टमाटर की कीमत घटकर आधी हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




